भोपाल। राजधानी भोपाल में एलपीजी सिलेंडरों की भारी किल्लत और बढ़ती कीमतों के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। पिछले 10-12 दिनों से कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई ठप होने और घरेलू सिलेंडरों की लंबी प्रतीक्षा के कारण आम जनता और व्यापारियों में भारी रोष है। शनिवार, दिनांक 21 मार्च को शहर के विभिन्न इलाकों में कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने प्रदर्शन करके अपना विरोध दर्ज कराया।
गौरतलब है कि गैस संकट की ओर सरकार का ध्यान खींचने के लिए कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने गोविंदपुरा क्षेत्र में हाथठेलों पर कोयला रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उन दुकानदारों को 5-5 किलो कोयले के पैकेट बांटे जिनके पास कमर्शियल सिलेंडर नहीं होने के कारण धंधा बंद होने की कगार पर है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि 10 साल पहले नोटबंदी जैसी लंबी लाइनें अब गैस एजेंसियों के बाहर लग रही हैं।




























Views Today : 4
Views Last 7 days : 109
Views Last 30 days : 847
Views This Year : 8221
Total views : 108694
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8