नई दिल्ली। शनिवार, 21 मार्च की सुबह दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों की सुबह कड़ाके की ठंड लेकर आया। मार्च में, जब आमतौर पर गर्मी दस्तक देती है, तब पूरे क्षेत्र कोहरा छाया हुआ था। जिसके चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई।
मौसम विज्ञान विभाग अनुसार, यह कोहरा प्रदूषण के कारण होने वाला ‘स्मॉग’ नहीं है, बल्कि हालिया बारिश ने हवा को साफ कर दिया है, जिससे एयर क्वालिटी इंडेक्स सुधरकर ‘संतोषजनक’ श्रेणी (94) में आ गया। विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद हवा में जमी नमी ही इस घने कोहरे का कारण बनी है।
मौसम विभाग ने पूवार्नुमान जताया है कि 3-4 दिनों तक सुबह के समय धुंध बनी रह सकती है और धूप निकलने के साथ इसमें कमी आएगी। तापमान में गिरावट के कारण एक बार फिर दिल्ली व आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को गरम कपड़े निकालने पड़े।




























Views Today : 239
Views Last 7 days : 895
Views Last 30 days : 1545
Views This Year : 10535
Total views : 111008
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8