जबेरा, दमोह। धर्मसम्राट् युग चेतना पुरुष सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से हर माह की तरह इस माह भी प्रथम रविवार को कृषि उपजमंडी, ब्लॉक जबेरा, जि़ला-दमोह में मासिक महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में कु. साक्षी जी और कु. देवनी जी ने ‘माँ’-गुरुवर के जयकारे लगवाए।
इस अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की प्रांतीय महासचिव श्रीमती उमा लोधी जी ने कहा कि आज समाज में अनीति-अन्याय-अधर्म चरमसीमा पर व्याप्त है, जिसे हमें माता भगवती के अनुष्ठानों के माध्यम से समाप्त करके स्वच्छ व स्वस्थ समाज का निर्माण करना है।
उपस्थित भक्तों के समक्ष भगवती मानव कल्याण संगठन के ब्लॉक सचिव सोने जी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जि़ला सचिव ओमपाल सिंह जी और संगठन के जि़ला संगठनमंत्री मान सिंह जी ने भी अपने विचार रखे।
अंत में सुरेन्द्र सिंह जी ने आए हुए भक्तों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष राय जी और जमना साहू जी के द्वारा किया गया।




























Views Today : 8
Views Last 7 days : 202
Views Last 30 days : 663
Views This Year : 9255
Total views : 109728
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.252