गांधीनगर। दिनांक 15 जून को बिपरजॉय तूफान के जखौ तट से टकराने के बाद गुजरात में भारी नु$कसान हुआ है। इसका असर 8 जि़लों में देखने को मिला। यह तूफान अपने पीछे भारी तबाही मचा गया है। जगह-जगह पेड़ और खंभे गिर गए। तूफान के कारण भावनगर में 02 लोगों की मौत हो गई और 22 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
कच्छ में मांडवी, नलिया, नारायण सरोवर, जाखौ बंदर, मुंद्रा और गांधीधाम, अहमदाबाद समेत पूरे राज्य में तेज बारिश हुई और 90 से 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रहीं थीं। पूरे मांडवी में विद्युत प्रवाह बन्द रहा।
सायं साढ़े छह बज टकराया तूफान
बिपरजॉय तूफान गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे कच्छ के जखौ तट से टकराया था। लैंडफॉल आधी रात तक चला। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 115 से 125 किमी प्रति घंटे रही। इससे पहले कच्छ, द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, जूनागढ़ और मोरबी समेत तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। अब यह उत्तर- दक्षिण राजस्थान की तरफ बढ़ रहा है।
राजस्थान की ओर बढ़ा तूफान
मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात के साथ दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के कई इलाको में शुक्रवार को भारी बारिश होगी। ऐसा अनुमान है कि शुक्रवार दोपहर तक तूफान कमजोर पड़ जाएगा। हालांकि शनिवार को भी इसका असर राजस्थान में देखा जा सकता है। रविवार को पूर्वी राजस्थान, उससे सटे हरियाणा, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।




























Views Today : 12
Views Last 7 days : 144
Views Last 30 days : 645
Views This Year : 9344
Total views : 109817
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.151