वर्तमान में लोगों का जीवन कई समस्याओं से घिरा रहता है। जीवन में आने वाली समस्याएं न सिर्फ मानसिक तौर पर आपको कमज़ोर करती हैं, बल्कि कई बार इमोशनली भी परेशानी का सबब बन जाती है। कुछ लोग तो सामान्य समस्याओं को डील कर लेते हैं, तो कुछ इनसे परेशान होकर थेरेपी का सहारा लेने लगते हैं। अगर आप भी अपने जीवन में ऑफिस, फैमिली या दोस्त की टेंशन लेकर बैठे हुए हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं। मेडिटेशन न सिर्फ आपकी टेंशन को रिलीज करता है, बल्कि दिमाग का फोकस बढ़ाने में भी मदद करता है। अब आप कहेंगे, इतने सारे मेडिटेशन के प्रकार हैं मेरे लिए कौन सा बेस्ट है, तो इस सवाल का जवाब है मंत्रजप मेडिटेशन। आसान भाषा में कहें तो जप-ध्यान करके आप टेंशन को दूर भगा सकते हैं।
क्या है जप मेडिटेशन?
योगविशेषज्ञ बताते हैं कि जप मेडिटेशन ध्यान का ही एक रूप है। इसमें दिमाग, मन को शांत करने के लिए मंत्रों का उपयोग किया जाता है। कई बार लोगों को ऐसा लगता है कि जप मेडिटेशन किसी धर्म विशेष पर आधारित है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। जप-ध्यान में हम कई तरह के मंत्र, शब्द और वाक्यांश का उच्चारण करते हैं।
नियमित तौर पर जप-ध्यान करने से दिमाग का फोकस बढ़ाने में मदद मिलती है। दरअसल, जब कोई व्यक्ति जप ध्यान करता है, तो लंबे समय तक मौन धारण किए रहता है। मौन रहने से आपके मन के बहुत सी भावनाओं को कंट्रोल करने में मदद मिलती है, जिससे दिमाग का फोकस काम पर बढ़ता है।
नकारात्मक विचारों को करता है दूर
जप-ध्यान करने से दिमाग को शांत करके नकारात्मक विचारों को दूर करने में मदद मिलती है। नियमित तौर पर इसे करने से मन पर पॉजिटिव इफेक्ट पड़ता है। ज़ाहिर सी बात है जब मन में पॉजिटिव विचार आएंगे, तो आप अच्छा महसूस करेंगे।
आती है अच्छी नींद
जिन लोगों को नींद आने में परेशानी, रात को अचानक नींद खुलना जैसी समस्याएं होती हैं, उनके लिए भी जप मेडिटेशन बहुत फायदेमंद होता है। सोने से महज 15 मिनट पहले जप-ध्यान करने से शरीर को रिलैक्स करने में मदद मिलती है, जो नींद को बेहतर बनाता है।




























Views Today : 20
Views Last 7 days : 270
Views Last 30 days : 1275
Views This Year : 7085
Total views : 107558
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31