इंफाल। मणिपुर में गुरुवार को भी हिंसा का दौर जारी रहा। खेमेन्लोक में मृतकों की संख्या 11 से बढ़कर 15 हो गई है। अगवा किए गए चार लोगों के भी मारे जाने की सूचना है। उधर, म्यांमार से राज्य के बिष्णुपर जिले में 300 हथियारबंद उग्रवादियों के घुसने की जानकारी मिली है। सूत्रों के अनुसार, तोरबुंग के जंगलों में ठिकाना बनाने के बाद उग्रवादियों का ये समूह चूराचांदपुर की ओर बढ़ रहा है। बताया जाता है कि इनमें चिन और कुकी शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियां इनका पता लगाने के लिए ड्रोन इस्तेमाल कर रही हैं। इस बीच दोपहर में बिष्णुपुर जिले के त्रोंग्लाओबी में कुकी हमलावरों ने पुलिस वाहन पर अंधाधुंध फायरिंग की। इससे पुलिस का एक कमांडो शहीद हो गया, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस बीच, राज्य में मोबाइल इंटरनेट प्रतिबंध को 20 जून तक बढ़ा दिया गया है।





























Views Today : 27
Views Last 7 days : 277
Views Last 30 days : 1282
Views This Year : 7092
Total views : 107565
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.217.31