पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएं खानपान और जीवनशैली से जुड़ी गड़बड़ी की वजह से होती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए अपने भोजन में पौष्टिक और संतुलित आहार को ही शामिल करना चाहिए। खानपान की गड़बड़ी के कारण लोगों को कब्ज जैसी गंभीर परेशानियां हो जाती हैं। लंबे समय तक कब्ज बना रहने के कारण पेट से जुड़ी दूसरी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अपने भोजन में फाइबर युक्त फूड्स शामिल करने से कब्ज जैसी गंभीर परेशानी से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा कब्ज से बचने के लिए आपको अपनी जीवनशैली में भी ज़रूरी बदलाव करने चाहिए। कब्ज जैसी गंभीर परेशानी में अंगूर खाने से फायदा मिलता है।
ल कब्ज में अंगूर खाने के फायदे
अंगूर में सोडियम, पौटेशियम, सिट्रिक एसिड, सलफेट, मैग्नीशियम जैसे कई पोषकतत्त्व पाए जाते हैं। इसमें फाइबर की भी पर्याप्त मात्रा होती है। अपने भोजन में अंगूर शामिल करने से आपको पाचन से जुड़ी कई समस्याओं में फायदा मिलता है। अंगूर आसानी से पच जाते हैं और इसका सेवन करने से मलत्याग करने में होने वाली परेशानी से भी छुटकारा मिलता है। यही नहीं अंगूर खाने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक रहती है।
लकब्ज में कैसे खाएं अंगूर?
कब्ज जैसी गंभीर समस्या में अंगूर का सेवन करने से कई परेशानियों को कम करने में मदद मिलती है। आप दोपहर और शाम के समय अंगूर का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप अंगूर के जूस का भी सेवन कर सकते हैं। अंगूर का जूस भी फाइबर युक्त होता है और इसका सेवन करने से कई परेशानियों को कम करने में फायदा मिलता है।
लनित्यप्रति कितने अंगूर खाना होगा फायदेमंद?
डॉक्टर कहते हैं कि किसी भी फल या फूड का संतुलित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। बहुत ज़्यादा अंगूर खाने से आपको फायदे की जगह नु$कसान पहुंच सकता है। कब्ज के मरीज रोजाना एक कटोरी यानी 250 ग्राम अंगूर खाएं, इससे ज्ज़्यादा अंगूर खाने से आपको पाचनतंत्र से जुड़ी परेशानियों का ख़्ातरा उत्पन्न हो सकता है।



























Views Today : 17
Views Last 7 days : 169
Views Last 30 days : 656
Views This Year : 9377
Total views : 109850
Who's Online : 2
Your IP Address : 216.73.217.59