नई दिल्ली। कर्नाटक में बेलूर, हलेबिड और सोमनाथपुरा के होयसल मंदिर समूह को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है। यह फैसला सऊदी अरब के रियाद में चल रहे विश्व धरोहर समिति के 45वें सत्र के दौरान लिया गया। विश्व निकाय ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट में यह घोषणा की।
एक दिन पहले रविवार को बंगाल के शांतिनिकेतन को प्रतिष्ठित टैग प्रदान किया गया था। शांतिनिकेतन में ही कवि रवींद्रनाथ टैगोर ने एक सदी पहले विश्वभारती की स्थापना की थी। यूनेस्को ने कहा, होयसल के पवित्र मंदिर समूह को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया। बधाई हो भारत।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर कहा, भारत के लिए और भी गौरव की बात है! होयसल के शानदार पवित्र मदिरों को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है। होयसल मंदिरों की सुंदरता और जटिल निर्माण कला भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और हमारे पूर्वजों के असाधारण शिल्प कौशल का प्रमाण हैं।




























Views Today : 21
Views Last 7 days : 261
Views Last 30 days : 1276
Views This Year : 7118
Total views : 107591
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.23