कोडरमा, झारखंड। जि़ला प्रशासन ने रविवार को ब्लू स्टोन के अवैध उत्खनन को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। वाइल्ड लाइफ, वन प्रमंडल, जि़ला प्रशासन, खनन विभाग और कोडरमा पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर लोकाई के पास जंगली क्षेत्र में करीब 10 एकड़ भूभाग पर अवैध उत्खनन के ख़्िाला$फ कार्रवाई की।
रविवार की सुबह 10 बजे से ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस के जवान इस अभियान में लोकाई जंगल क्षेत्र में जुटे रहे और मशीनों को नष्ट करने के साथ-साथ करीब 10 जेसीबी मशीनों की मदद से खदानों को भरने की कार्रवाई भी की गई। लोकाई के इस वाइल्डलाइफ प्रक्षेत्र में जहां पत्ता तोडऩा भी अपराध है। वहां खनन माफिया बड़े पैमाने पर ब्लू स्टोन का अवैध उत्खनन करा रहे थे। लोकाई के इन खदानों से ब्लू स्टोन का उत्खनन करने के बाद उसे तरासने के लिए राजस्थान भेजा जाता है। वहां इसकी अच्छी खासी कीमत भी मिलती है।
वन्य जीवों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से अति संवेदनशील वन्य प्राणी आश्रयणी क्षेत्र में करीब दो दशक से अवैध उत्खनन हो रहा है। यहां से ब्लू स्टोन निकालकर बाहर भेजा जा रहा है। इससे यहां लगे हजारों पेड़ नष्ट होते गए।





























Views Today : 5
Views Last 7 days : 911
Views Last 30 days : 1565
Views This Year : 10598
Total views : 111071
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8