लखनऊ। जनसुनवाई समाधान प्रणाली, आइजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन की अगस्त माह की टाप और बाटम 10 रैंकिंग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने प्रस्तुत की गई है। प्रदेश के सभी जि़लों के जि़लाधिकारियों, पुलिस कमिश्नर, एसएसपी और एसपी के अलावा तहसीलों के कार्यों के विस्तृत मूल्यांकन के आधार पर यह सूची तैयारी की गई है। सूची में खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने कड़ी हिदायत देते हुए अपनी कार्यप्रणाली में सुधार की नसीहत दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि एक माह बाद दोबारा सभी के कार्यों की समीक्षा होगी, जिसमें खराब प्रदर्शन करने वाले जि़लों के वरिष्ठ अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता के लिए कारगर बनेंगे तो उनका कार्यकाल भी यादगार बनेगा। योगी ने खराब प्रदर्शन वाले सभी जि़लों के वरिष्ठ अधिकारियों को एक माह के अंदर सतत जन सुनवाई करते हुए समस्याओं के निपटारे के निर्देश दिए हैं।





























Views Today : 5
Views Last 7 days : 911
Views Last 30 days : 1565
Views This Year : 10598
Total views : 111071
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8