सागर। ऑनलाइन मोबाइल गेम के जाल में फंसे छात्र से 1.65 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। आरोपी उससे कभी गेम की आईडी तो कभी अन्य लालच देकर रुपए ट्रांसफर कराते रहे। छात्र ने भी दादी के बैंक खाते से फोन पे के माध्यम से रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। परिवार वालों को मामले की जानकारी लगी तो उन्होंने कैंट थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दजऱ् कर जांच में लिया है। परिवार वालों ने जिन खातों में पैसा ट्रांसफर हुआ है, उक्त खातों की डिटेल पुलिस को दी है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, देव तिवारी, उम्र 10 साल, निवासी-सदर, कक्षा 6वीं की पढ़ाई कर रहा है। उसके दोस्तों ने उसे ऑनलाइन गेम खेलने के लिए कहा। जिसके बाद वह फ्री फायर गेम खेलने लगा। इसी दौरान ठगों ने उसे जाल में फंसाकर रुपए मांगे। रुपए मांगने पर छात्र ने अपनी दादी के बैंक खाते से फोन-पे के माध्यम से 1.65 लाख रुपए अलग-अलग दिन ट्रांसफर कर दिए। इसी बीच बालक सदर क्षेत्र की पटाखा दुकान पर पटाखे लेने गया, जहां उसने पहले नकद रुपए दिए। लेकिन, दोबारा गया तो दो हज़ार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए। संदेह होने पर पटाखे वाले ने बालक की मां को बताया। जिसके बाद मां ने मामले की जानकारी निकाली तो ठगी उजागर हुई। बेटे से पूछताछ की तो उसने पैसे ट्रांसफर करने वालों के नाम बताए। उनमें से परिवार के लोग कुछ लोगों से मिले तो किसी ने गेम की आईडी देने के बदले रुपए लेने की बात कही तो किसी ने पैसे लेने से इनकार कर दिया। मामले में परिवार वालों ने कैंट थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने मामला जांच में लिया है।





























Views Today : 5
Views Last 7 days : 911
Views Last 30 days : 1565
Views This Year : 10598
Total views : 111071
Who's Online : 1
Your IP Address : 162.251.85.8