कौशांबी। नोएडा से बनारस जा रही डीसीएम अनियंत्रित होकर हाइवे पर लगे स्ट्रीट लाइट पोल से भिड़ गई, जिससे चालक और परिचालक की मौत हो गई। बताया जाता है कि एटा जनपद के निघौलीकला थाना के किशनपुर गांव का निवासी ध्यानपाल, उम्र 59 वर्ष डीसीएम चालक था। वह नोएडा से टावर का सामान लादकर बनारस जा रहा था।
शनिवार की सुबह पाँच बजे वह सैनी थाना के गुलामीपुर हाइवे बैंक आफ बड़ौदा के पास पहुंचा था कि डीसीएम अनियंत्रित होकर हाइवे के बीच में लगे स्ट्रीट लाइट के पोल से भिड़ गई, इससे चालक व साथ में रहे गांव के परिचालक सुरजीत सिंह, उम्र 23 साल की मौके पर मौत हो गई।



























Views Today : 8
Views Last 7 days : 125
Views Last 30 days : 827
Views This Year : 8323
Total views : 108796
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.7