नई दिल्ली। चीन में चल रहे एशियाई खेल में अरुणाचलप्रदेश के तीन वुशू खिलाडिय़ों को एंट्री नहीं दी गई। भारत ने चीन की कार्रवाई को इवेंट के नियमों का उल्लंघन बताया है। इस मामले पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि अरुणाचलप्रदेश विवादित क्षेत्र नहीं है, बल्कि भारत का अभिन्न अंग है। उधर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एशियन गेम्स में शामिल होने के लिए अपना चीन दौरा रद्द कर दिया है।
गौरतलब है कि चीन कई साल से अरुणाचलप्रदेश पर अपना दावा करता रहा है। वह भारत के इस हिस्से को दक्षिण तिब्बत बताता है। सितंबर 2023 में चीन ने अपना लेटेस्ट मैप जारी किया था, जिसमें पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल और पूर्वी लद्दाख में अक्साई चिन क्षेत्र को अपनी सीमा में दिखाया था।




























Views Today : 7
Views Last 7 days : 124
Views Last 30 days : 826
Views This Year : 8322
Total views : 108795
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.7