मुंबई। सीबीआई ने भारतीय स्टेट बैंक और 15 बैंकों के संघ से कथित तौर पर धोखाधड़ी करने के आरोप में मुंबई के डेवलपर, सीएमडी के ख़्िाला$फ सीबीआई ने एफआईआर दजऱ् की है। 3,847.58 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी के आरोप मुंबई स्थित यूनिटी इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड, उसके अध्यक्ष प्रबंध निदेशक किशोर अवरसेकर, तीन निदेशकों और अज्ञात लोक सेवकों पर लगे हैं।
सूत्रों के अनुसार, यह एफआईआर गुरुवार को उप महाप्रबंधक, एसबीआई, स्ट्रेस्ड एसेट्स मैनेजमेंट ब्रांच, मुंबई द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर दजऱ् की गई है।
एफआईआर में कहा गया है, कंपनी ने धोखाधड़ी वाले एलसी व्यापार मॉडल के ज़रिए किए गए फर्जी लेनदेन के माध्यम से डेटा में हेराफेरी करके अनुचित समायोजन प्रविष्टियां नॉन कंसोर्टियम खातों के ज़रिए धन का विचलन, संबंधित पक्षों के ज़रिए पैसे का विचलन और अस्पष्टीकृत अतिरिक्त भुगतान के ज़रिए पैसों की हेराफेरी की। एसबीआई और अन्य कंसोर्टियम बैंकों ने इन बैंकों को धोखा दिया।
सीबीआई ने आईपीसी की धारा 120 बी, 420 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (2), 13 (1) (डी) के तहत अपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और अपराधिक कदाचार के अपराधों के कमीशन का के तहत केस दर्ज
किया है।





























Views Today : 5
Views Last 7 days : 911
Views Last 30 days : 1565
Views This Year : 10598
Total views : 111071
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8