संकल्प शक्ति। भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा ‘नशामुक्त परिवार, खुशहाल भारत’ के लक्ष्य को लेकर दिनांक 16 सितम्बर 2023 को नागपुर (महाराष्ट्र) में कस्तूरचंद पार्क से ‘नशामुक्त जनजागरण सद्भावना पदयात्रा’ निकाली गई, जो कि सुभाष नगर चौक तक गई।
पदयात्रा की समापन बेला पर संगठन के केन्द्रीय महासचिव सिद्धाश्रमरत्न अजय अवस्थी जी ने कहा कि ”भगवती मानव कल्याण संगठन सम्पूर्ण भारत देश को नशामुक्त बनाने के लिए कृतसंकल्पित है और रैलियों, शिविरों व यात्राओं के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। आज महाराष्ट्र के नागपुर में ‘नशामुक्त परिवार, खुशहाल भारत’ के लक्ष्य को लेकर संगठन के हज़ारों कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा की। निश्चित ही दूर-दराज क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं को इस पदयात्रा में कष्ट हुआ होगा, लेकिन जो लक्ष्य हमारे सामने है, उसके सामने यह कष्ट कुछ भी नहीं है। आप लोग तो केवल 14 कि.मी. ही पैदल चले होंगे, जबकि भगवान् श्रीराम तो अनीति-अन्याय-अधर्म को समाप्त करने के लिए 14 वर्ष चले थे।
नागपुर में अभी तो नशामुक्त जनजागरण सद्भावना यात्रा की यह शुरुआत है और आगे महाराष्ट्र के हर जि़ले में पदयात्रा निकाली जायेगी तथा हमारा यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक कि पूरा महाराष्ट्र नशामुक्त नहीं होजाता।





























Views Today : 5
Views Last 7 days : 911
Views Last 30 days : 1565
Views This Year : 10598
Total views : 111071
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8