नई दिल्ली। भारत के सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शुक्रवार को कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर स्थिति स्थिर लेकिन संवेदनशील है। एलएसी पर भारतीय सैनिकों की तैनाती और अन्य सैन्य सुविधाएं बढ़ाकर हम बेहद मज़बूत स्थिति में हैं और हम सीमा पर किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम हैं।
भारत और हिंद-प्रशांत खतरे और चुनौतियां विषय पर एक कायक्रम को संबोधित करते हुए जनरल मनोज पांडे ने कहा कि एलएसी पर कड़ी निगरानी रखते हुए हमें यह भी देखना होगा कि बुनियादी ढांचे और सैनिकों की आवाजाही के संदर्भ में अन्य क्या विकास हो रहे हैं। सेनाध्यक्ष क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव और उसकी भविष्य की तैयारियों से एलएसी पर बढ़ते तनाव को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
उनसे पूछा गया कि पूर्वी लद्दाख सीमा पर पैंगोंग लेक क्षेत्र में पाँच मई 2005 को हुए हिंसक संघर्ष और जून 2020 में गलवन में गंभीर सैन्य संघर्ष से क्या दोनों सेनाएं आमने-सामने खड़ी हैं? वर्तमान में एलएसी पर क्या स्थिति है? जनरल मनोज पांडे ने कहा कि अगर संक्षेप में एलएसी की स्थिति के बारे में कहूं तो यह स्थिर और संवेदनशील है।
उन्होंने कहा कि अग्रिम मोर्चे पर सैनिकों की तैनाती अत्यंत मज़बूत है। जहां तक यह हमारी सैन्य तैयारियों का सवाल है, हमारी मज़बूत पैदल सेना गठन और पयाप्त तोपखाने व अन्य तत्त्व एलएसी पर किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम हैं।




























Views Today : 32
Views Last 7 days : 924
Views Last 30 days : 1577
Views This Year : 10580
Total views : 111053
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8