आप अपने लिवर को हेल्दी रखना चाहते हैं और फैटी लिवर जैसी समस्याओं से बचाव करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए तरीकों को अपनाना होगा। लिवर शरीर का महत्त्वपूर्ण अंग होने के साथ ही शरीर में ये कई तरह के कार्य करता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, विषाक्त पदार्थों को बाहर करता है और पोषकतत्त्वों को अवशोषित करने में मदद करता है। लिवर के हेल्दी रहने से खाना ठीक से पचता है और शरीर भी हेल्दी रहता है। आज के समय में जब बहुत से लोग बाहर के खाने का ज़्यादा सेवन करते हैं, तो फैटी लिवर होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती हैं। ऐसे में हेल्दी खाने के साथ स्वस्थ आदतों को भी फॉलो करने से फैटी लिवर की समस्या से बचाव हो सकता है।
हेल्दी डाइट
फैटी लिवर की समस्या से राहत पाने के लिए हेल्दी डाइट का सेवन करना ज़रूरी है। स्वस्थ रहने के लिए डाइट में हरी सब्जि़यों के साथ ताजे फलों को अवश्य शामिल करें। इन चीजों के सेवन से शरीर डिटॉक्स होने के साथ मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है।
एक्सरसाइज करें
फैटी लिवर से बचाव के लिए अपने वजन को नियंत्रण में रखें। वजन को नियंत्रण में रखने के लिए नियमित एक्सरसाइज करें। एक्सरसाइज करने के साथ तेज वॉक भी की जा सकती है। दिन में कम से कम 30-45 मिनट तक फिजिकल एक्टिविटी अवश्य करें। ऐसा करने से फैट कम होगा और फैटी लिवर से बचाव होगा।
अनहेल्दी फूड्स से बचें
फैटी लिवर जैसी बीमारियों से बचने के लिए अनहेल्दी फूड्स के सेवन से बचना चाहिए। सैचुरेटेड फैट्स और मीठे चीजों का हरगिज सेवन न करें। इन चीजों के सेवन से लिवर में फैट जमने के साथ कई तरह की समस्याएं होने का खतरा बढ़ता है। अपने खान-पान की आदतों में छोटे-छोटे बदलाव करके फैटी लिवर से बचा जा सकता हैं।
तनाव से बचें
तनाव हमारे शरीर पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। तनाव लेने से फैटी लिवर की समस्या बढऩे के साथ शरीर को नुकसान हो सकता है। तनाव लिवर पर फैट जमा देता है, जिससे फैटी लिवर की समस्या ज़्यादा होती है। फैटी लिवर से बचने के लिए तनाव का स्तर कम रखें और प्रतिदिन योग भी करें।
अल्कोहल केसेवन से बचें
फैटी लिवर की समस्या का कारण अल्कोहल सेवन भी हो सकता है। अल्कोहल के सेवन से लिवर डैमेज होने का ख़्ातरा बहुत ज्य़ादा रहता है। ये लिवर पर फैट जमाने के साथ तनाव के स्तर को भी बढ़ाता है। ऐसे में लिवर को बीमारियों से बचाने के लिए अल्कोहल के सेवन से बचें।
फैटी लिवर की समस्या से राहत पाने के लिए ये तरीके अपनाए जा सकते हैं। हालांकि, अगर आपको किसी भी प्रकार की बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन तरीकों को फॉलो करें।





























Views Today : 1
Views Last 7 days : 251
Views Last 30 days : 1256
Views This Year : 7066
Total views : 107539
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31