नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली छावनी में नौसेना के नए मुख्यालय नौसेना भवन का उद्घाटन किया। यह मुख्यालय आधुनिक सुविधाओं और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों से लैस है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह नौसेना के लिए एक मील का पत्थर है, क्योंकि इसने दिल्ली में अपना पहला स्वतंत्र मुख्यालय स्थापित किया है।
इससे पहले नौसेना का संचालन 13 अलग-अलग स्थानों से किया जाता था। इसे अपने कामकाज के लिए नौसेना भवन जैसी एकीकृत परिसर की आवश्यकता होती थी। अत्याधुनिक मुख्यालय का उद्घाटन नौसेना के लिए एक महत्त्वपूर्ण कदम है। इससे इस बल को एक केंद्रीकृत और तकनीकी रूप से उन्नत कार्यालय मिला है। यह समुद्री उत्कृष्टता और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।




























Views Today : 32
Views Last 7 days : 924
Views Last 30 days : 1577
Views This Year : 10580
Total views : 111053
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8