आज के दौर में जब हर तीसरा व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और दिल के रोग की समस्या से जूझ रहा है, तब आपकी रसोई में मौजूद साधारण हरी सब्जियां एक प्राकृतिक औषधि की तरह काम कर सकती हैं। ज़्यादातर लोग दिल की सेहत के लिए पालक को सबसे बेहतर मानते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि कुछ अन्य पत्तेदार सब्जियां भी हैं जो कि पालक से कहीं ज़्यादा असरदार होती हैं। ये सब्जियां न सिर्फ़ आपकी धमनियों को साफ रखती हैं, बल्कि ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और सूजन जैसी हृदय संबंधी समस्याओं को भी कम करने में सहायक हो सकती हैं।
दिल को स्वस्थ रखने वाली अन्य पत्तेदार सब्जियों से मिलने वाले लाभ इस प्रकार हैं—
सरसों का साग :- सरसों का साग सर्दियों की पहचान है, लेकिन इसके फायदे पूरे साल के लिए हैं। इनमें विटामिन्स, फोलेट और एंटीआक्सिडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। विटामिन ङ रक्त जमाव को कंट्रोल करता है और धमनियों में कैल्शियम के जमाव को रोकता है, जो हार्ट डिजीज का एक प्रमुख कारण है। रिसर्च के अनुसार, मस्टर्ड ग्रीन्स में पाए जाने वाले ग्लूकोसिनोलेट्स शरीर में सूजन को कम करते हैं और कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद करते हैं। थोड़े घी या सरसों तेल में लहसुन और अदरक के साथ पकाकर सरसों के पत्तों का सेवन करें।
शलजम के पत्ते :- शलजम के पत्ते को अक्सर लोग फेंक देते हैं, जबकि ये असल में सुपरफूड हैं। इनमें विटामिन्स, कैल्शियम, फाइबर और फोलेट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये तत्व ब्लड प्रेशर को कम करने, बुरे कोलेस्ट्रॉल् को घटाने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं। टर्निप ग्रीन्स में मौजूद ल्यूटिन और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीआॅक्सिडेंट्स धमनियों की दीवारों को आक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं। इन्हें उबालकर सूप या पराठे में डाल सकते हैं, या सरसों तेल में हल्के मसाले के साथ भूनकर खाएं।
अरुगुला :- अरुगुला में नाइट्रेट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में नाइट्रिक आक्साइड में बदलकर रक्त वाहिकाओं को फैलाते हैं और रक्त प्रवाह यानी ब्लड फ्लो को बेहतर बनाते हैं। नाइट्रेट-युक्त सब्जियों का नियमित सेवन हृदय रोग का जोखिम लगभग घटा सकता है। अरुगुला को सलाद में नींबू का रस, टमाटर और आलिव आयल के साथ मिलाकर खाएं, या इसे सैंडविच-रैप में डालें।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 149
Views Last 30 days : 650
Views This Year : 9349
Total views : 109822
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.151