छत्तीसगढ़। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी शाखा मगरलोड जिला (धमतरी) के कार्यकर्ताओं ने अवैध रूप से शराब बेच रहे शराब माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है जिस तरह नगर एवं गांव गांव में दिन-व-दिन अवैध शराब का कारोबार बढ़ता जा रहा है ठेकेदार अपनी मनमानी से लगभग सभी ब्लॉक के पंचायत में अवैध रूप से शराब बिकवा रहा है तब दिनांक 13 सितंबर लगभग शाम 4:00 बजे धमतरी जिला के अंतर्गत ग्राम कमरौद, चारभाठा के पास 10पाव देसी प्लेन शराब पकड़ी गई । आरोपी कुमन पिता बेनुधार निवासी चारभाठा का है । आरोपी 10 पाव देशी प्लेन शराब साइकिल से ले जा रहा था । तभी संगठन के कार्यकर्ताओं ने कड़ी मशक्कत के बाद उनको पकड़ा और पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई तभी पुलिस वहां पहुंची और शराब तस्कर को अपने साथ थाना मगरलोड ले गयी ।आरोपी को IPC धारा 34 (1 )की मामला दर्ज किया विवेचना में लिया है ।ग्रामीणों ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ कई बार शिकायत थाने में दर्ज किया जा चुका है फिर भी आरोपी निडर होकर अवैध शराब बेच रहा था संगठन एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की ।





























Views Today : 116
Views Last 7 days : 957
Views Last 30 days : 1673
Views This Year : 10726
Total views : 111199
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8