दमोह। बुधवार की सुबह ७.३० बजे से ०८ बजे लक्ष्मण कुटी के पास एक स्कूल के बच्चों को लेकर आई वैन रुकी। इसका ड्राइवर पान दुकान चला गया, तो वैन में बैठे छोटे बच्चे भी नीचे उतर आए। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक ०५ साल के छात्र को रौंद दिया, जिसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से गुस्साए लोगों ने दमोह-हटा मार्ग पर जाम लगा दिया जो एक घंटे तक लगा रहा।
इस हृदयविदारक घटना को देखकर स्कूल वैन का ड्राइवर मौ$के से फरार हो गया था। जबकि, लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया था, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया। बाद में पुलिस ने चालक को छोड़ दिया। इसके बाद लक्ष्मण कुटी ट्रक ड्राइवर को पकडऩे गए थे, जिन्हें सौंपा था उन्होंने ट्रक ड्राइवर को छोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, महंतपुर गांव निवासी अतुल कुर्मी पटेल का ०५ वर्षीय पुत्र श्रीकांत पटेल सिंगपुर स्थित प्राइवेट स्कूल में पहली का छात्र है। वह पेंसिल खरीदने के लिए रोड पार कर रहा था। जिससे वह हादसे का शिकार हो गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है वैन में अधिकांश नर्सरी व प्राइमरी स्तर के मासूम बच्चे ही सवार थे।





























Views Today : 14
Views Last 7 days : 264
Views Last 30 days : 1269
Views This Year : 7079
Total views : 107552
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31