नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख सीमा पर तनाव कम करने की दिशा में भारत और चीन की सेना ने बड़ी घोषणा की है। गुरुवार को दोनों देशों की सेनाओं ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में गोगरा-हॉटस्प्रिंग्स क्षेत्र में पेट्रोल पाइंट-15 से जवानों क हटना शुरू हो गया है। भारत-चीन कोर कमांडरस्तर की बैठक के 16वें दौर में बनी सहमति के बाद यह फैसला लिया गया है।
सीमा पर शांति के लिए यह एक अच्छा $कदम है। दोनों देशों की सेनाओं में 17 जुलाई में उच्चस्तरीय सैन्य वार्ता में इस पर सहमति बनी थी। यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब एक हफ्ते बाद उज्बेकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन का सालाना शिखर सम्मेलन है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग शामिल होंगे।




























Views Today : 125
Views Last 7 days : 966
Views Last 30 days : 1682
Views This Year : 10735
Total views : 111208
Who's Online : 9
Your IP Address : 162.251.85.8