हमीरपुर, अजय शिवहरे। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में हर माह की भांति इस माह भी स्थानीय पातालेश्वर महादेव मंदिर में महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में प्रांशी यादव जी एवं यशी पाठक जी ने ‘माँÓ-गुरुवर के जयकारे लगवाये।
समापन अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, युवा मोर्चा की जि़ला उपाध्यक्ष प्रीति कुशवाहा जी ने कहा, एक-न-एक दिन तो यह जीवन चला ही जायेगा, तो क्यों न हम समाज में ऐसा कार्य करें, जिससे समाज का कल्याण हो सके। पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गौतम जी ने कहा कि हमारी पार्टी धर्म, धैर्य और पुरुषार्थ को लेकर समाज के उत्थान हेतु कार्य कर रही है। पार्टी के जि़ला उपाध्यक्ष हनुमान मिश्रा जी ने कहा कि हमे ऐसे गुरु से जुडऩे का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जिन्होंने समस्त मानवजाति का कल्याण करने का संकल्प लिया है। पार्टी के जि़लाध्यक्ष अनंतराम शिवहरे जी ने कहा कि संगठन का मूल लक्ष्य है नशे-मांस से मुक्त चरित्रवान् समाज का निर्माण करना।
अंत में सभी भक्तों ने शक्तिजल और प्रसाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जि़ला सचिव जुगुल किशोर पाठक जी ने किया।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40