लखनऊ। एक गैंगस्टर को पकडऩे बुधवार को उत्तराखंड पहुंची उत्तरप्रदेश पुलिस की एक टीम पर हमला असामाजिकतत्त्वों के द्वारा हमला कर दिया गया। इस दौरान उधम सिंह नगर के भरतपुर इलाके में हुई फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई। दरअसल, उत्तरप्रदेश पुलिस की एक टीम पर हमला किया गया था, जो वहाँ एक वांछित गैंगस्टर को पकडऩे गयी थी। संघर्ष में मुरादाबाद के पाँच पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। इस दौरान क्रॉस फायरिंग भी हुई।
बताया गया कि खननमा$िफया जफर को पकडऩे उत्तराखंड गई मुरादाबाद जिले की पुलिस पर अनेक लोगों ने एकसाथ हमला कर दिया। पुलिस पर फायरिंग की गयी और बंधक बनाकर पीटा गया। इसमें पाँच पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि जसपुर के ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख की पत्नी की मौत हो गई। घायल पुलिसकर्मियों में से दो सिपाहियों की गोली लगने की वजह से हालत गंभीर है।




























Views Today : 20
Views Last 7 days : 270
Views Last 30 days : 1275
Views This Year : 7085
Total views : 107558
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31