चरखारी, महोबा। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में स्थानीय केसीएस पब्लिक स्कूल में द्वितीय रविवार को मासिक महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में कु. शिखा राजपूत जी और कु. सुलोचना राजपूत जी ने गुरुवर व माता जगदम्बे के जैकारे लगवाये।
साधनाक्रम व दिव्य आरती के पश्चात् संगठन के जि़ला प्रभारी रामबाबू श्रीवास जी ने कहा कि माता आदिशक्ति जगत् जननी जगदम्बा से बड़ी कोई शक्ति नहीं है, जिनके सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज परम आराधक हैं और हमारा परम सौभाग्य है कि हमें उनकी शरण मिली है।
संगठन के जि़लाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी जी ने कहा कि भगवती मानव कल्याण संगठन विश्व का अद्वितीय संगठन है, जिसके कार्यकर्ता पूर्ण नशा-मांसाहार से मुक्त, चरित्रवान् व चेतनावान् जीवन जीते हुए समाज को भी उसी मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं और अनीति-अन्याय-अधर्म को मिटाने के लिए सतत् प्रयासरत हैं। टीम प्रमुख श्रीमती ममता सिंह जी ने साधनात्मकक्रमों की जानकारी देते हुए सभी बहनों को इस युग परिवर्तन की यात्रा में चलने के लिए आवाहन किया।
चरखारी तहसील शाखा के अध्यक्ष छोटे सिंह राजपूत जी ने कार्यक्रम में आए हुए भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया।





























Views Today : 5
Views Last 7 days : 177
Views Last 30 days : 666
Views This Year : 9280
Total views : 109753
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8