नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में ड्रग्स की तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसते हुए अलग-अलग ऑपरेशन में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
इस मामले में बुधवार को पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपियों के पास से एलएसडी के 28 ब्लॉटिंग पेपर, 12.6 ग्राम एमडीएमए, 84 ग्राम क्यूरेटेड मारिजुआना और 220 ग्राम हशीश बरामद किया गया है।
बताया गया कि यह काला धंधा वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल एप्लीकेशंस के ज़रिए चलाया जा रहा था। पुलिस ने यह भी कहा कि आरोपियों के पास जिस क्यूरेटेड मारिजुआना की खेप को ज़ब्त किया गया है, वह रूस, अमेरिका और कनाडा से डार्कनेट के ज़रिए आयात किया गया था।
नशे की तस्करी में छात्र हैं लिप्त
पुलिस ने कहा कि देश के अंदर नशे की खेप को दो तरीकों से भेजा जाता था, जिसमें कूरियर सिस्टम और दूसरा नेपाल के ज़रिए फिजिकल ट्रांसपोर्ट शामिल था। डीसीपी (क्राइम ब्रांच) केपीएस मल्होत्रा के अनुसार, इस संबंध में वजीराबाद रोड एबीए के एक छात्र को 84 ग्राम क्यूरेटेड मारिजुआना के साथ गिर$फ्तार किया गया है। जबकि ड्रग्स की सप्लाई के आरोप में एक बीबीए ग्रेजुएट को छतरपुर से गिर$फ्तार किया गया है।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40