कान्हा टाइगर रिजर्व में लगभग डेढ़ माह के भीतर 08 बाघों की मौत हो चुकी है। इनमें से एक बाघिन और उसके चार शावकों की मौत 09 दिनों के भीतर हुई हैं, जिसके पीछे कैनाइन डिस्टेंपर वायरस को मुख्य कारण माना जा रहा है।
यह संक्रमण मुख्य रूप से कान्हा के सरही वन क्षेत्र में फैला है।
वायरस का कारण: शुरूआती जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेफड़ों के गंभीर संक्रमण और कैनाइन डिस्टेंपर वायरस की पुष्टि हुई है। यह वायरस आमतौर पर संक्रमित कुत्तों के माध्यम से वन्यजीवों में फैलता है। प्रदेश में इस साल अब तक कुल 28 बाघों की मौत हो चुकी है, जो वन्यजीव संरक्षण के लिए एक बड़ा खतरा है। विशेषज्ञों के अनुसार, कैनाइन डिस्टेंपर वायरस पहले गुजरात के गिर में कई शेरों की जान ले चुका है।





























Views Today : 32
Views Last 7 days : 259
Views Last 30 days : 1299
Views This Year : 7061
Total views : 107534
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.217.31