भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रशासन को और मज़बूत बनाने के लिए पंचायत एवं जिला स्तर पर बंपर नियुक्तियां करने जा रही है। प्रदेशभर में ग्राम पंचायत सचिव के कुल 23,011 रिक्त पदों को भरने की तैयारी है। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2026 के अंत तक इन सभी पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पूरा करना है। इसके अलावा, जिला और पंचायत स्तर पर दीनदयाल अंत्योदय समितियों के माध्यम से भी लगभग ढाई लाख अशासकीय व्यक्तियों को सरकारी व्यवस्था का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा।
सचिव पद के लिए स्नातक के साथ कंप्यूटर डिप्लोमा और सीपीसीटी उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया है और कुल पदों में से 50 प्रतिशत पद ग्राम रोजगार सहायकों के लिए आरक्षित रहेंगे। भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया मई 2026 के अंतिम सप्ताह से शुरू होने की संभावना है।




























Views Today : 4
Views Last 7 days : 109
Views Last 30 days : 847
Views This Year : 8221
Total views : 108694
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8