जबलुपर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में जगह-जगह लगे एक पोस्टर ने शहरभर में हड़कम्प है। यही नहीं, पोस्टर के कारण पुलिस विभाग में भी हड़बड़ी व्याप्त है और इस पोस्टर को किसने लगाया है, इस बारे में गम्भीरता से जांच की जा रही है। दरअसल, कई इलाकों में गुपचुप तरीके से फ्लैक्स बोर्ड लगाए गए हैं, जिसपर लिखा है ‘दूध शाकाहार नहीं है’। इस बोर्ड पर लिखी बात ने शहरभर के श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत की हैं।
इस पोस्टर को लेकर शहरभर में चर्चा का बाजार गरम है। नर्मदा तट, गौरी घाट और उसके आसपास ये फ्लेक्स बोर्ड लगवाए गए हैं। इन बोर्ड पर लिखा है- ”दूध शाकाहार नहीं है’। इस बोर्ड को देखने के बाद नर्मदा दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।





























Views Today : 18
Views Last 7 days : 283
Views Last 30 days : 865
Views This Year : 3359
Total views : 103832
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139