आंवले का जूस इम्यूनिटी बढ़ाने और सर्दी-जुकाम से बचाने में काफी मददगार है। आंवला जूस विटामिन-उ, कैल्शियम और एंटीआक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो पाचन सुधारने, त्वचा में निखार लाने और बालों को मज़बूत करने में सहायक है। नियमित सेवन से वजन नियंत्रण और ब्लड शुगर में भी लाभ मिलता है।
आंवले का जूस बनाने की विधि
आंवले को सबसे पहले अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें, फिर पानी में उबाल लें। पानी में उबालने के बाद इसके बीज निकालें और इसके बाद इसे मिक्सी में पानी डालकर पीस लें। फिर छान कर अलग करें। उसके बाद शहद या गुड़ मिलकर ठंडा करके पी लें। इसे हल्का गर्म कर भी पी सकते हैं। सर्दियों में कुछ लोग नींबू और हल्का काला नमक मिलाकर भी आंवले के जूस को पीते हैं।
आंवला जूस सेवन के फायदे
यह पूरे दिन के लिए ऊर्जा और रोगों से लड़ने की ताकत देता है। यह स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी वरदान है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार आंवले के जूूस मैं मौजूद विटामिन सी और एंटीआॅक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। यह पाचन सुधार करता है कब्ज और गैस जैसी समस्याओं को दूर करता है।
त्वचा और बालों के लिए
आवंले का सबसे बेहतर फायदा त्वचा और बालों के लिए होता है। आवंले का सेवन करने से त्वचा की चमक बढ़ती है, यह झुर्रियां और दाग धब्बों को कम करता है। इससे बालों को मज़बूती मिलती है और समय से पहले सफेद होने से भी बचाता है।
बल्ड शुगर को नियंत्रित करे
आंवला ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करता है। इसमें मौजूद कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन हड्डियों को मज़बूत बनाने में मदद करते हैं। यह मानसिक स्वास्थ्य और याददाश्त में सुधार करने में मददगार होता है। कहा जाता है कि खाली पेट आंवाले का जूस पीना फायदेमंद होता है।




























Views Today : 23
Views Last 7 days : 915
Views Last 30 days : 1568
Views This Year : 10571
Total views : 111044
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8