Homeराष्ट्रीय समाचारमन की बात भारत शहद उत्पादन में बना रहा है नया रिकॉर्ड...

मन की बात भारत शहद उत्पादन में बना रहा है नया रिकॉर्ड : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, दिनांक 30 नवम्बर को ‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के कार्यक्रम, टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग, राम मंदिर पर धर्मध्वजा, रामबन सुलाई शहद और देश के अलग-अलग हिस्सों में बनने वाले शहद को लेकर बात की है। इतना ही नहीं, उन्होंने इसे मधु क्रांति कहकर संबोधित किया। मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत शहद उत्पादन में नया रिकॉर्ड बना रहा है और अलग-अलग राज्य में अलग-अलग गुणों से भरपूर शहद का उत्पादन किया जा रहा है। 11 साल पहले तक देश में 76 हजार मीट्रिक टन शहद का उत्पादन होता था, लेकिन अब ये बढ़कर डेढ़ लाख मीट्रिक टन हो चुका है। 

कृषि मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन के तहत भी मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए बी-बॉक्स बांटे गए हैं, इससे लोगों को रोजगार भी मिला है। लोगों की मेहनत और अलग-अलग राज्यों की परंपराओं और प्रकृति के तालमेल पर बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर के रामबन में बनने वाला शहद, दक्षिण भारत के पुत्तुर में वनस्पति से बनने वाला शहद, कर्नाटक के तुमकरु में बनने वाला शहद और नगालैंड की क्लीफ हनी हंटिंग के बारे में बात की। 

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News