महोबा। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में प्रत्येक माह की भांति इस माह भी तृतीय रविवार को मासिक महाआरतीक्रम अम्बे पैलेस, परमानन्द चौक, महोबा में संपन्न की गई। कार्यक्रम के शुभारंभ में कु. प्रियंका सिंह जी ने गुरुवरश्री और कु. संध्या कुशवाहा जी ने माता जगदम्बे के जैकारे लगवाये।
साधनाक्रम व दिव्य आरती के उपरांत उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जी ने कहा कि माँ की स्तुति, साधना-आराधना करके अपना जीवन को सत्य के पथ पर बढ़ाते हुए उच्चता को प्राप्त कर सकते हैं। माता जगदम्बे ही हैं, जो सभी दु:खों का निवारण करती हैं। टीम प्रमुख श्रीमती संगीता कुशवाहा जी ने 3, 4, 5 अक्टूबर को पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम आयोजित महाशक्ति शंखनाद, शक्ति चेतना जनजागरण शिविर के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी भक्त इस शिविर में अवश्य पहुँचे। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, महिला मोर्चा की जि़लाध्यक्ष श्रीमती कुसुम श्रीवास जी और संगठन के जि़ला उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार शिवहरे जी ने भी उपस्थित भक्तों के समक्ष अपने विचार रखे।
अंत में संगठन के जि़लाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी जी ने महआरती में शामिल सभी भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया। पश्चात् शक्तिजल और प्रसाद का वितरण किया गया।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40