शाकाहारी लोगों के लिए दूध का सेवन विटामिन डी और प्रोटीन की पर्याप्त खुराक पाने का एक अच्छा उपाय है। दूध को सम्पूर्ण भोजन माना जाता है और इसीलिए, हर उम्र के लोगों को दूध पीने की सलाह दी जाती है। दूध की एक खासियत यह है कि दिन में किसी भी समय इसका सेवन किया जा सकता है। हालांकि, अलग-अलग समय पर दूध के सेवन के तरीके अलग होते हैं और अपनी उम्र या स्वास्थ्य की स्थिति को ध्यान में रखते हुए दूध में अलग-अलग प्रकार की चीजें मिलायी जा सकती हैं।
दूध में घी मिलाकर पीने की आदत कई लोगों को होती है। विशेषकर ठंड के मौसम में लोग दूध में घी घोलकर पीते हैं। इससे हड्डियों और जोड़ों में होने वाले दर्द से छुटकारा मिलता है और ठंड का सामना करने में शरीर की मदद होती है। लेकिन, इनके अलावा भी दूध और घी का एकसाथ सेवन करने के कई लाभ हैं, जो इस प्रकार हैं–
पाचनतंत्र होता है मज़बूत
$गलत खान-पान या अस्त-व्यस्त जीवनशैली के कारण लोगों के पाचनतंत्र पर प्रभाव पड़ता है और कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। लेकिन, अगर रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में थोड़ा-सा घी घोलकर इस दूध का नियमित आप सेवन करते हैं, तो इससे पेट फूलने, कॉन्स्टिपेशन और अपच जैसी परेशानियों से आराम मिलता है।
रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
दूध में विटामिन डी पाया जाता है, जबकि घी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड है। इन दोनों का सेवन करने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे वायरल बीमारियों से शरीर सुरक्षित रहता है और लोग कम बीमार पड़ते हैं।
अनिद्रा से मिलता है आराम
रात में जो लोग ठीक तरह से सो नहीं पाते हैं या देर रात तक जागते रहते हैं, ऐसे लोगों को गर्म दूध में घी मिलाकर पीना चाहिए। इससे उनका तनाव कम होता है और मन भी शांत होता है। इस तरह नींद जल्दी आती है।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40