गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुग्राम के एक इलाके में हथियारबंद हमलावरों ने दिन दहाड़े भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय नेता सुखबीर खटाना की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने अनुसार, मृतक के बेटे ने एक रिश्तेदार और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया गया है।
बताया जाता है कि ‘रेमंड शोरूम में लगे सीसीटीवी कमरों में हमलावरों की तस्वीरें कैद हो गई हैं। इसी शोरूम में हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है भाजपा नेता की हत्या करने के बाद पांच हमलावर शोरूम से बाहर जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, सुखबीर खटाना उर्फ सुखी रिठोज गांव के रहने वाले थे। खटाना के साथ शोरूम में मौजूद शख्स ने बताया कि सुखबीर ने कुछ कपड़े खरीदे और कार्ड के जरिए भुगतान किया। इसी दौरान चार-पांच हथियारबंद बदमाश शोरूम में घुसे और सुखबीर पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं और भाग निकले। मार्केट में मौजूद लोगों की मदद से सुखबीर खटाना को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गइर्, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।





























Views Today : 15
Views Last 7 days : 265
Views Last 30 days : 1270
Views This Year : 7080
Total views : 107553
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31