नई दिल्ली। साइबर अपराधी भी अब पहले से ज़्यादा शातिर होगए हैं। अब हैकर्स को आपका पैसा उड़ाने के लिए आपसे ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) मांगने की ज़रूरत नहीं है। वे नई तकनीकों का इस्तेमाल करके आपके फोन का पूरा कंट्रोल हासिल कर रहे हैं। विशेषज्ञों और सुरक्षा एजेंसियों ने हाल ही में ऐसे कई मामलों को लेकर चेतावनी जारी की है। पीआइबी के अनुसार, भारत में साइबर घटनाओं में भारी वृद्धि देखी गई है।
कैसे होती है बिना ओटीपी के ठगी?
साइबर अपराधी खुद को बैंक अधिकारी या कस्टमर केयर बताकर आपको स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करने के लिए कहते हैं तथा एक बार स्क्रीन शेयर होने पर, वे आपके फोन की हर गतिविधि देख सकते हैं और आपके बैंकिंग पासवर्ड और कोड चुरा लेते हैं।
कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम: स्कैमर्स आपको एक विशिष्ट कोड (जैसे *62*मोबाइल नंबर#) डायल करने के लिए प्रेरित करते हैं और इसे डायल करते ही आपकी कॉल उनके नंबर पर फॉरवर्ड हो जाती है, जिससे बैंक से आने वाले ओटीपी ओवर कॉल’ सीधे उनके पास पहुँच जाते हैं।
कॉल मर्जिंग ट्रिक: इसमें हैकर किसी बहाने से आपको कॉल पर लिए रखता है और कहता है कि किसी तीसरे व्यक्ति (जो असल में बैंक का ऑटोमेटेड कॉल होता है) को ‘मर्ज’ करें। जैसे ही आप कॉल मर्ज करते हैं, हैकर उस कॉल पर मिलने वाला ओटीपी सुन लेता है।
मालवेयर और एपीके फाइल्स: व्हाट्सएप या टेलीग्राम पर लुभावने ऑफर्स के नाम पर भेजी गई अनजान फाइलें आपके फोन में वायरस इंस्टॉल कर देती हैं। ये मालवेयर आपके मैसेज पढ़ने और उन्हें डिलीट करने में सक्षम होते हैं, जिससे आपको पता भी नहीं चलता कि कब पैसा निकल गया।
ऐसे रखें अपना पैसा सुरक्षित
साइबर विशेषज्ञों ने इन हमलों से बचने के लिए निम्नलिखित उपाय बताए हैं–
अजनबियों को फोन न दें: किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना फोन इस्तेमाल के लिए न दें। यदि कोई मदद मांगे, तो नंबर खुद डायल करें और फोन अपने हाथ में रखें।
रिमोट एक्सेस ऐप्स से बचें: बैंक कभी भी स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स डाउनलोड करने के लिए नहीं कहते। ऐसे किसी भी अनुरोध को तुरंत ठुकरा दें।
अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें: किसी भी संदिग्ध मैसेज, डिस्काउंट कूपन या ‘प्राइज मनी’ के लिंक पर क्लिक न करें।
क्या करें अगर ठगी हो जाए?
यदि आपके साथ कोई धोखाधड़ी होती है, तो बिना देरी किए 1930 पर कॉल करें या साइबर थाने पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं तथा तत्काल अपने बैंक को सूचित कर खाते और कार्ड को ब्लॉक करवाएं।




























Views Today : 237
Views Last 7 days : 893
Views Last 30 days : 1543
Views This Year : 10533
Total views : 111006
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8