नई दिल्ली। तकनीक के इस दौर में महिलाओं की सुरक्षा अब केवल सड़कों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी उनके सम्मान को निशाना बनाया जा रहा है। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में महिलाओं के ख़िलाफ़ साइबर अपराधों में चिंताजनक वृद्धि हुई है। पिछले पाँच वर्षों में ऐसी शिकायतों की कुल संख्या 6,76,019 तक पहुंच गई है, जिसका औसत निकाला जाए, तो प्रतिदिन लगभग 370 मामले दर्ज़ हो रहे हैं।
ऑनलाइन अपराधियों का पसंदीदा हथियार है नकली प्रोफाइल। वर्ष 2025 के आंकड़ों के मुताबिक, केवल पहचान की चोरी और फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से महिलाओं को परेशान करने के 46,784 मामले सामने आए हैं। अपराधी अक्सर महिलाओं की तस्वीरों का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया पर उनकी फर्जी आईडी बनाते हैं और फिर उनके नाम से अश्लील सामग्री या भ्रामक जानकारी प्रसारित करते हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2025 में महिलाओं के ख़िलाफ़ हुए साइबर अपराधों में यौन अश्लील सामग्री से जुड़ी शिकायतें सबसे अधिक (37,743) रहीं। इसमें अजनबियों या जान-पहचान वालों के द्वारा सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश भेजना, अभद्र भाषा का प्रयोग करना और एर्आ आधारित ‘डीपफेक’ तकनीक से छेड़छाड़ की गई तस्वीरें वायरल करने की धमकियां देना शामिल है।
साइबर स्टॉकिंग और ब्लैकमेलिंग
साइबर स्टॉकिंग भी एक बड़ी समस्या बनकर उभरी है, जिसमें अपराधी पीड़ित की हर गतिविधि पर नजर रखते हैं और निजी जानकारी सार्वजनिक करने की धमकी देकर जबरन वसूली करते हैं। कई मामलों में, लोकेशन टैगिंग और व्यक्तिगत डेटा के सार्वजनिक होने से महिलाओं का वास्तविक जीवन में बाहर निकलना भी दूभर होगया है।
विशेषज्ञों की सलाह
सुरक्षा के लिए विशेषज्ञों की सलाह है कि सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल को ‘प्राइवेट’ रखें और अपनी निजी जानकारी केवल भरोसेमंद लोगों के साथ साझा करें और यदि कोई आपको अश्लील मैसेज भेजता है या फर्जी प्रोफाइल बनाता है, तो तुरंत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज़ करें या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
सावधानी ही बचाव है
अनजान व्यक्तियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।





























Views Today :
Views Last 7 days : 194
Views Last 30 days : 655
Views This Year : 9247
Total views : 109720
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8