नई दिल्ली। औपनिवेशिक अपराधिक न्याय प्रणाली की जगह भारतीय न्याय प्रणाली के नए युग का एक जुलाई से आगाज हो जाएगा। सरकार ने शनिवार को बताया कि तीन नए अपराधिक कानून एक जुलाई से लागू होंगे और यह औपनिवेशिक अपराधिक न्याय प्रणाली की जगह लेंगे।
जानकारी के अनुसार, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय न्याय संहिता 2023, एक जुलाई, 2024 से लागू होंगे।
गृह मंत्रालय ने नए अपराधिक कानूनों के लागू होने की तारीखों को लेकर तीन अधिसूचनाएं जारी की हैं। संसद के शीतकालीन सत्र में इन कानूनों को पारित किया गया था और 25 दिसंबर को राष्ट्रपति की भी मंजूरी मिल गई थी।
राजद्रोह कानून खत्म
नए अपराधिक कानून लागू होने के बाद अंग्रेज़ों के जमाने के $कानून समाप्त हो जाएंगे। इसी के साथ इस $कानून में राजद्रोह को खत्म कर दिया गया है।




























Views Today : 32
Views Last 7 days : 924
Views Last 30 days : 1577
Views This Year : 10580
Total views : 111053
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8