बालाघाट। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में द्वितीय रविवार को सिंधु भवन, बालाघाट में मासिक महाआरतीक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में ‘माँ-गुरुवर के जयकारे कु. लक्ष्मी कौशल्य जी और कु. भारती ढवरे जी ने लगवाए। तत्पश्चात् सभी भक्तों ने साधनाक्रम पूर्ण करते हुए दिव्य आरती का लाभ प्राप्त किया।
समापन बेला पर पवन पटेल जी ने कहा कि ”यदि जीवन को सफलता के उच्चशिखर पर लेजाना है, तो सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की विचारधारा को आत्मसात कर उसी के अनुरूप कर्म करें।ÓÓ कैलाश सोनी जी, जगदीश बिल्होरे जी और नीमा ठाकरे जी ने भी उपस्थित भक्तों के समक्ष अपने विचार रखे।




























Views Today : 6
Views Last 7 days : 158
Views Last 30 days : 645
Views This Year : 9366
Total views : 109839
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.59