मौदहा, हमीरपुर। द्वितीय रविवार को मासिक महाआरती क्रम के साथ 24 घंटे का श्री दुर्गाचालीसा अखंड पाठ पांडव गेस्ट हाउस, मौदहा, जि़ला-हमीरपुर में सम्पन्न किया गया।
समापन अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के महिला शाखा की जि़ला उपाध्यक्ष प्रीति कुशवाहा जी ने कहा कि ”हमें हर घर को ‘माँÓ की ज्योति से प्रकाशित करना है, तभी हमारा देश पुन: विश्वधर्मगुरु के रूप में स्थापित हो सकेगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने कहा कि”आज चाहे समाजिक क्षेत्र हो या धार्मिक अथवा राजनीतिक, इन सभी क्षेत्रों में समाज का शोषण हो रहा है। जरूरत है तो केवल इतना कि इन शोषणकर्ताओं के चेहरों को आमलोग पहचानें और इन्हें सबक सिखाने के लिए अपने अधिकारों का उपयोग करें।
भगवती मानव कल्याण संगठन की शाखा महोबा के सचिव मातादीन सेन जी ने उपस्थित भक्तों को जानकारी दी कि जि़ला महोबा में दिनांक 7-8 अक्टूबर 2023 को 24 घंटे का जि़लास्तरीय श्री दुर्गाचालीसा अखण्ड पाठ होने जा रहा है, जिसमें भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन संध्या शुक्ला जी, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी जी और सिद्धाश्रम चेतना अद्वैत जी की विशेष उपस्थिति रहेगी। अंत में पार्टी के मौदहा ब्लाक अध्यक्ष रज्जन विश्वकर्मा जी ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन हरीओम योगभारती जी ने किया।




























Views Today : 18
Views Last 7 days : 268
Views Last 30 days : 1273
Views This Year : 7083
Total views : 107556
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31