दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में हर माह की तरह इस माह भी द्वितीय रविवार को गल्ला मंडी प्रांगण, दमोह में महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया।
समापन बेला पर संगठन के केंद्रीय उप प्रचारमंत्री भुज्जीलाल सेन जी कहा कि ”सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने समाजकल्याण के लिए तीन धाराओं का सृजन किया है। मानवता की सेवा के लिए भगवती मानव कल्याण संगठन, धर्म की रक्षा के लिए पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम और समाज व देश को भय-भूख-भ्रष्टाचार से मुक्त कराने एवं स्वच्छ व प्रभावी राजनीति की स्थापना के लिए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी। इन तीनों धाराओं से ज़ड़कर स्वयं के साथ समाजकल्याण करने का सुनहरा अवसर आप सभी लोगों के पास है। यही वे तीन धाराएं हैं, जिनकी विचारधारा पर चलकर जीवन को सुख-शांति और समृद्धि से युक्त बनाया जा सकता है।ÓÓ भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आरती ठाकुर जी ने भी उपस्थित भक्तों के समक्ष अपने विचार रखे।
उद्बोधनक्रम के पश्चात् शक्तिजल एवं प्रसाद का वितरण किया गया।




























Views Today :
Views Last 7 days : 87
Views Last 30 days : 833
Views This Year : 8244
Total views : 108717
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8