संकल्प शक्ति। देश में धर्म परिवर्तन का खेल खेला जा रहा है। अब तक केरल सहित देश के कई राज्यों में लव-जिहाद का मामला सामने आ चुका है। अब नए तरीके से धर्मांतरण का व्यूह रचा गया है। पिछले दिनों ऐसा ही एक गिरोह गाजियाबाद से पकड़ा गया है।
ये गिरोह ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में बच्चों और युवाओं का धर्मांतरण कराते थे। इस गिरोह का दायरा देश के छह राज्यों तक फैला हुआ है। भगोड़े जाकिर नाइक से भी इसके तार जुड़ रहे हैं। पाकिस्तान से भी फंडिंग मिलने की बात सामने आई है। इस मामले में कई खुलासे हो चुके हैं।
इस तरह हुआ मामले का खुलासा
गाजियाबाद के राजनगर में रहने वाले एक उद्यमी की शिकायत पर यह खुलासा हुआ। उद्यमी के 17 साल के बेटे ने इस्लाम कबूल कर लिया था। वह घर में झूठ बोलकर पांचों वक्त की नमाज पढऩे जाता था। पिता को शक हुआ तो उन्होंने बेटे का पीछा किया। इसके बाद मालूम चला कि उनका बेटा मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ता है। बेटे से जब उन्होंने पूछताछ की तो उसने इस्लाम कबूलने की बात स्वीकार की। उद्यमी ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस में की।
जानकार सूत्रों के अनुसार, चार जून को गाजियाबाद पुलिस ने इस केस में मस्जिद के मौलवी अब्दुल रहमान को गिर$फ्तार किया। पूछताछ और जांच में पता चला कि ऑनलाइन गेमिंग एप फोर्ट नाइट और डिस्कार्ड के ज़रिए इस लड़के का ब्रेनवॉश किया गया था। पहले इस गेम में उसे हराया गया, फिर जिताने के लिए कुरान पढऩे को कहा गया।
जब उसने कुरान पढऩी शुरू कर दी, तो सामने वालों ने उसे जिताना शुरू कर दिया। इसके बाद युवक को लगा कि कुरान पढऩे से जीत रहा हूं। फिर उसकी इस्लाम के प्रति भरोसा बढ़ता गया। इसके बाद वो मस्जिद में नमाज पढऩे जाने लगा।
पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि ये गिरोह केवल उत्तरप्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के कई राज्यों में फैला हुआ है। इसके तार भगोड़े जाकिर नाइक से लेकर पाकिस्तान तक से जुड़े हुए हैं। इसमें मुंबई के खान शहनवाज मकसूद उर्फ बद्दो का नाम भी सामने आया है, जो अभी फरार चल रहा है।
यह भी मालूम चला है कि महाराष्ट्र में 300 से 400 लोगों का ऑनलाइन धर्मांतरण हुआ है। गाजियाबाद पुलिस को गुजरात के एक शख्स ने इससे जुड़ी कई अहम जानकारियां साझा की हैं। पुलिस के हाथ कई वीडियो और ऑडियो भी लगे हैं।
मध्यप्रदेश में भी पकड़ा गया धर्मांतरण गैंग
मध्यप्रदेश में भी एटीएस ने पिछले महीने धर्मांतरण गैंग के 16 लोगों को पकड़ा था। ये सब भी अलग-अलग तरह से धर्मांतरण करा रहे थे। पुलिस की जांच में सामने आया है कि ये गैंग उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश के साथ-साथ केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, दिल्ली जैसे राज्यों में भी फैला हुआ है।




























Views Today : 12
Views Last 7 days : 144
Views Last 30 days : 645
Views This Year : 9344
Total views : 109817
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.151