नई दिल्ली। दूरसंचार विभाग ने पिछले महीने ही संचार साथी पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल को चोरी या गुम हो चुके स्मार्टफोन को ट्रैक करने और ब्लॉक करने के लिए पेश किया गया है। पोर्टल की मदद से अब तक 2.5 लाख से अधिक स्मार्टफोन को खोजा जा चुका है। वहीं पोर्टल की मदद से 5.4 लाख से अधिक फोन को ब्लॉक किया गया है। इस पोर्टल में टेलीकॉम यूजर्स की सुरक्षा के लिए तीन सुधार किए गए हैं, जो यूजर्स की डिजिटल पहचान की रक्षा करने और फोन को ट्रैक या ब्लॉक करने में मदद करते हैं। यह पोर्टल एआई की मदद से काम करता है।
पोर्टल पर मिलती हैं ये सुविधाएं
इस पोर्टल के माध्यम से मोबाइल यूजर यह जान सकता है कि उसके नाम पर धोखाधड़ी से और कनेक्शन लिए गए हैं या नहीं और उसे ब्लॉक भी किया जा सकता है। इसके अलावा मूल यूजर द्वारा ब्लॉक किए जाने की स्थिति में सिस्टम वाइस यह जांच सकता है उसके नाम पर कितने कनेक्शन हैं। साथ ही यूजर्स फोन को ट्रैक और ब्लॉक भी कर सकते हैं।
पोर्टल से कैसे लें मदद?
फोन को खोजने के लिए आपको संचार साथी पोर्टल पर जाना है। पोर्टल पर आपको फोन को ब्लॉक स्टोलन/ लॉस्ट मोबाइल वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब आपको फोन से संबंधित जानकारी देनी होगी। जैसे मॉडल नंबर, कंपनी, आईएमईआई नंबर आदि।
अगले सेक्शन में चोरी का स्थान और तारीख, पुलिस एफआईआर नंबर और एफआईआर कॉपी अपलोड करें। फिर आपको अपना व्यक्तिगत जानकारी दजऱ् करनी होगी, जिसमें सरकारी आईडी नंबर, नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर शामिल है।
सभी जानकारी देने के बाद सीईआईआर आपके फोन को ट्रैकिंग पर डाल देगी। इसके बाद जैसे ही आपके फोन में कोई दूसरा सिम यूज होगा, उसकी लोकेशन ट्रैस हो सकेगी।




























Views Today : 12
Views Last 7 days : 144
Views Last 30 days : 645
Views This Year : 9344
Total views : 109817
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.151