नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के शेख सराय फेज-2 इलाके में दिनांक 12 मार्च, गुरुवार को रात लगभग 09 बजे पुराने परिवहन प्राधिकरण भवन के रिकॉर्ड रूम में अचानक आग लग गई। आग इतनी तीव्र थी कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार और लपटें दिखाई दे रहीं थीं। विशेष बात यह रही कि इस घटना में जनहानि नहीं हुई। आग लगने की सूचना पाकर दिल्ली अग्निशमन सेवा की दमकल की 10 गाड़ियों ने तुरंत मौके पर पहुंच गई । दमकल कर्मियों ने लगभग डेढ़ घंटे तक अथक प्रयास किया, तब जाकर 11:15 बजे तक आग पर नियंत्रण पाया जा सका।




























Views Today : 4
Views Last 7 days : 109
Views Last 30 days : 847
Views This Year : 8221
Total views : 108694
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8