नोएडा। नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में आयकर विभाग ने टैक्स चोरी के विरुद्ध एक अभियान छेड़ रखा है। पिछले कुछ दिनों में प्रसिद्ध मिठाई की दूकानों, रेस्टोरेंट्स और रियल एस्टेट समूहों पर छापेमारी की गई।
आयकर विभाग की जांच शाखा ने नोएडा (सेक्टर-18), गाजियाबाद और बुलंदशहर की 07 नामी मिठाई दुकानों और फूड आउटलेट्स पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में 100 से अधिक अधिकारी शामिल थे, जिन्होंने लगभग 40 घंटों तक जांच जारी रखी। जांच में सामने आया है कि करोड़ों रुपए की बिक्री छिपाई गई है।
इसी तरह नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गुरुवार, दिनांक 12 मार्च 2026 को 35 बिल्डरों और खनन कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। इसमें गोल्डन आई और गोल्डन ग्रांडे जैसे प्रोजेक्ट्स से जुड़े निदेशकों के परिसरों की जांच की गई, जहाँ करोड़ों रुपये का काला धन खपाने के सबूत मिले हैं।
जीएसटी फजीर्वाड़ा: उत्तरप्रदेश एसटीएफ द्वारा नोएडा में 15,000 करोड़ रुपए के विशाल जीएसटी घोटाले से जुड़े एक मुख्य आरोपी को हिसार से गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लगभग 3,500 फर्जी कंपनियां बनाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट का अवैध लाभ उठा रहा था।




























Views Today : 4
Views Last 7 days : 109
Views Last 30 days : 847
Views This Year : 8221
Total views : 108694
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8