भोपाल। राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित सरकारी हॉस्टलों में प्रवेश केवल ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से ही मिलेगा। विभाग ने एजुकेशन पोर्टल 3.0 के माध्यम से एक विशेष ‘ई-हॉस्टल प्रबंधन प्रणाली’ विकसित की है।
इच्छुक विद्यार्थियों को प्रथम चरण में 30 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जबकि द्वितीय चरण में सीट रिक्त रहने पर 06 अप्रैल से 10 जून 2026 तक आवेदन किया जा सकेगा।
कैसे कर आवेदन?: एमपी ऑनलाइन कियोस्क सेंटर के माध्यम से या सीधे स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं और यदि किसी छात्र या अभिभावक को ऑनलाइन फॉर्म भरने में समस्या आती है, तो वे संबंधित छात्रावास वार्डन की सहायता ले सकते हैं।
ये हॉस्टल विशेष रूप से उन बच्चों के लिए हैं, जो स्कूल से बाहर हैं, बीच में पढ़ाई छोड़ चुके हैं, या पारिवारिक परिस्थितियों के कारण घर पर रहकर शिक्षा प्राप्त नहीं कर सकते।




























Views Today : 240
Views Last 7 days : 896
Views Last 30 days : 1546
Views This Year : 10536
Total views : 111009
Who's Online : 1
Your IP Address : 162.251.85.8