सर्दियों गुड़ व पंजीरी का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। गुड़ में अच्छी मात्रा में विटामिन-बी, सी, ई, आयरन, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक, फास्फोरस और कैल्शियम जैसे पोषक तत्त्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद हैं।
सर्दियों में पंजीरी खाने के फायदे
शरीर को गर्म रखे, इम्यूनिटी बूस्ट करे,पाचन में सुधार करे, खून की कमी दूर करे, शरीर को एनर्जी दे और जोड़ों और हड्डियों के लिए फायदेमंद।
सर्दियों में ज़्यादातर लोगों के घरों में गेंहू के आटे, घी, गुड़ और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर पंजीरी बनाई जाती है। इसमें अच्छी मात्रा में आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, जिंक, प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और विटामिन्स के गुण होते हैं। ऐसे में सर्दियों में पंजीरी को खाने से शरीर को एनर्जी देने, गर्म रखने और स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से राहत देने या बचाव करने में मदद मिलती है।
कैसे बनाएं गुड़ की पंजीरी?
इसके लिए आधा कप बादाम और अखरोट को घी में भून लें। इसके बाद अलग से गोंद को भून लें और अलग से 01 कप गेंहू के आटे के गोल्डन होने तक भून लें। अब भूने हुए ड्राई फ्रूट्स, गोंद, आधा छोटी चम्मच इलायची पाउडर, 01 छोटी चम्मच सोंठ पाउडर और 01 छोटी चम्मच अजवाइन को अच्छे से मिलाएं और इसका सेवन करें। इसको दूध के साथ भी खाया जा सकता है।




























Views Today : 9
Views Last 7 days : 901
Views Last 30 days : 1554
Views This Year : 10557
Total views : 111030
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8