भोपाल। मध्यप्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए हर ज़िले में कृषि आधारित छोटे-छोटे उद्योग लगाए जाएंगे। इसके लिए कृषि विभाग के साथ मिलकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग कार्य योजना बना रहा है। उद्देश्य है कि कम लागत के उद्योगों का जाल पूरे प्रदेश में बुना जाए। निवेश संवर्धन योजना के माध्यम से निवेशकों की मदद भी की जाएगी। सहकारी समितियों को भी इसमें आगे किया जाएगा।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ा योगदान कृषि क्षेत्र का है। दलहन, तिलहन से लेकर कई उद्यानिकी फसलों के उत्पादन में मध्यप्रदेश पहले नंबर पर है। इस उत्पादन को अब किसानों की आर्थिक स्थिति से जोड़कर वर्ष 2026 को उद्योग वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। 13 दिसंबर को सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर कृषि आधारित उद्योगों की कार्य योजना प्रदेशवासियों के सामने रखी जाएगी।





























Views Today : 27
Views Last 7 days : 277
Views Last 30 days : 1282
Views This Year : 7092
Total views : 107565
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31