महोबा। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में प्रत्येक माह की भांति इस माह भी चतुर्थ रविवार को अम्बे पैलेस, परमानंद चौक, महोबा में महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में कु. मोनिका जी और कु. प्रिया सिंह जी के ‘माँ’-गुरुवर के जयकारे लगवाए।
समापन अवसर पर टीमप्रमुख श्रीमती रेखा कुशवाहा जी ने उपस्थित जनसमुदाय को गुरुवर श्री के द्वारा प्रदत्त साधनाक्रम की जानकारी दी। टीम प्रमुख रवि चौहान जी ने कहा कि परम पूज्य सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के लाखों शिष्य समाजकल्याण के लिए सदैव अपना तन-मन-धन समर्पित करने के लिए तत्पर रहते हैं। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के ज़िलाध्यक्ष मुन्नालाल धुरिया जी ने कहा कि गुरुवश्री ने तीसरी धारा के रूप में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का गठन किया है और इस पार्टी का उद्देश्य राजनीति में व्याप्त गंदगी को दूर करना है तथा इसके माध्यम से समाज को नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् बनाने के साथ ही समरसतापूर्व समाज की स्थापना करना है।
संगठन के ज़िलाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी जी ने कहा कि हम सभी का परम सौभाग्य है कि हम एक ऋषि के सानिध्य में कर्मपथ पर आगे बढ़ रहे है। उद्बोधनक्रम के पश्चात् संगठन के तहसील शाखा के अध्यक्ष मातादीन सेन जी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री रामबाबू श्रीवास जी के द्वारा किया गया।





























Views Today : 27
Views Last 7 days : 174
Views Last 30 days : 651
Views This Year : 9332
Total views : 109805
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41