शहडोल। गांजा की तस्करी करते हुए दो तस्करों को देवलोंद और ब्यौहारी पुलिस ने बुधवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिर$फ्तार किया है। आरोपियों के पास से 60 किलो गांजा समेत दो गाड़ी ज़ब्त की गई है। इनमें से एक कार में गांजा परिवहन किया जा रहा था, वहीं दूसरी गाड़ी पुलिस की निगरानी के लिए उपयोग की जा रही थी।
गांजा व दोनों कार समेत ज़ब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग बीस लाख रुपए बताई जा रही है, वहीं पकड़े गए आरोपियों में एक की पहचान रवि पटेल, निवासी ग्राम-करौंदिया, थाना-देवलोंद के रूप में हुई है, जबकि गुप्ता नामक दूसरा आरोपी रीवा जि़ले का निवासी बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि शहडोल जि़ले के देवलोंद थाना क्षेत्र के गांव करौंदिया में काफी समय से गांजे की खेप डंप की जाती रही है, साथ ही गांजा तस्कर वहीं से उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश के अनेक जि़लों में गाँजा लेजाकर सप्लाई करते थे। इस बार वरिष्ठ अधिकारियों के कड़े निर्देश के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।





























Views Today : 8
Views Last 7 days : 131
Views Last 30 days : 767
Views This Year : 8334
Total views : 108807
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8