अमृतसर। पंजाब में अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के पास तीसरी बार बम का धमाका हुआ है। यह धमाका स्वर्ण मंदिर के लंगर हॉल के पास रात 12.10 बजे हुआ। धमाके की आवाज़ सुनते ही हड़कंप मच गया। स्वर्ण मंदिर मैनेजमेंट ने तुरंत इसके बारे में पुलिस को सूचना दी। रात को ही पुलिस ने वहां पहुंचकर धमाके वाली जगह को सील कर दिया।
पुलिस के द्वारा श्री गुरु रामदास सराय से पाँच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इनके पास 08 बम बरामद हुए हैं। इससे पहले शनिवार और सोमवार को धमाके हो चुके हैं। इनमें कम डेंसिटी वाले क्रूड बम का इस्तेमाल किया गया था।
डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि अमृतसर में कम तीव्रता वाले विस्फोट का मामला सुलझ गया है। इन मामलों में 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इनका मकसद सिर्फ शांति भग करना था। इन्होंने धमाकों के लिए फटाखों के बारूद इस्तेमाल किया था।





























Views Today : 8
Views Last 7 days : 131
Views Last 30 days : 767
Views This Year : 8334
Total views : 108807
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8